उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट! 8 जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें। गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मुहिम पर विधायक की अमर्यादित टिप्पणी से ग्रामीणों में रोष, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया अंदोलन को समर्थन
बिंदुखत्ता: कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, BP-शुगर समेत कई जांचें होंगी मुफ्त