25 साल की शादी टूटी; चार बच्चों की मां प्रेमी भांजे के साथ भागी, मामा ने करा दी दोनों की शादी
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भवानीगंज थाना क्षेत्र में 25 साल की शादी और चार बच्चों के बाद एक महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ रहने का फैसला किया। हैरानी की बात ये रही कि महिला की जिद के आगे आखिरकार पति को पंचायत में झुकना पड़ा और उसने सहमति दे दी।
जानकारी के मुताबिक, भवानीगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की शादी 25 साल पहले हुई थी। 40 वर्षीय पत्नी के दो बेटियां 20, 18 और दो बेटे 17, 10 वर्ष के हैं। पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। इस दौरान महिला का करीब तीन साल पहले दूर के रिश्ते में लगने वाले 25 वर्षीय भांजे से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और 2024 में चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली।
इसके बाद महिला अपने बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी। जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने थाने में शिकायत दी। कुछ दिन बाद प्रेमी महिला को लेकर बाहर चला गया, लेकिन जब वे वापस आए तो महिला फिर अपने पति के पास लौट गई। प्रेमी ने भी महिला को वापस पाने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन उस वक्त महिला अपने पति के साथ रहना चाहती थी।
हालांकि, बीते तीन दिन पहले महिला दोबारा प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बार पति ने थाने में शिकायत की, लेकिन रविवार को महिला खुद प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई और उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। थाने से मामला गांव पहुंचा, जहां पंचायत हुई और पति ने समझौते के तहत पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी।
भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला थाने पर आई थी, उसने कोर्ट मैरेज से संबंधित कागजात भी दिखाए और फिर प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने मामले को आपसी सहमति का बताते हुए कार्रवाई खत्म कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!