बड़ी खबर: माफिया अतीक और अशरफ की पुलिस सुरक्षा में हत्या, देखें वीडियो….
उत्तर प्रदेश। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा के बीच हत्या कर दी गई है। अतीक अहमद पर तीन लोगों ने हमला किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारी गई। हत्यारे मीडिया कर्मी बनकर आए थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस कस्टडी मे अतीक व उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए लें जाया जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ सूटर अवलेश, सनी व अरुण पत्रकारों के भेष मे मौजूद थे।जिनके पास महंगे हथियारों के साथ साथ मिडिया कर्मियों के माइक ओर कैमरे भी मौजूद थे,जिस कारण आस पास के लोगों नें ओर पुलिस बल नें उन्हें मिडियाकर्मी समझा, लेकिन जैसे ही वो अतीक के पास पहुंचे तो उन्होंने कैमरा ओर माइक वहीं फेंक अतीक व असरफ पर ताबड़ तौड़ फायर कर डाली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले मे एक पुलिसकर्मी व मिडियाकर्मी भी घायल हुए है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अज्ञात वाहनों से आए हमलावरो ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में सनी, लवलेश और अरुण शामिल था। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप