ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 05 लोगों की निर्मम हत्या, पुलिस पड़ताल में जुटी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। धारदार हथियार से काटकर परिवार के लोगों की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से गला काटा गया है, जबकि पति का शव फंदे पर लटका मिला है। मारे गए लोगों में 42 साल के राहुल, 38 साल की प्रीति और 3 बेटियों को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। तीनों बेटियों की उम्र 12, 7 और 5 साल थी। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था, मौके पर पुलिस के अला अधिकारी और फॉरेंसिक की टीम पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जाँच पड़ताल में जुटा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!