शर्मनाक: महिला कल्याण विभाग में महिला स्टाफ से छेड़छाड़, अधिकारी ने हाथ पकड़ की बदतमीजी
उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में प्रोबेशन अधिकारी की छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम दफ्तर में अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़खानी कर रहे हैं। महिला कर्मचारी के विरोध करने के बाद भी प्रोबेशन अधिकारी उससे जोर जबरदस्ती करते हैं।
छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद डीएम सुजीत कुमार ने कार्रवाई के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। छेड़छाड़ का मामला विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के दफ्तर का है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने घटना के संबंध में बताया, ‘जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अधीनस्थ महिला कर्मचारी से छेड़खानी का वीडियो सामने आया है। कुछ अश्लील व्हाट्सएप्प चैट भी प्राप्त हुए हैं। एडीएम न्यायिक की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई है। जांच में प्रथम दृष्टया जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ दोषी पाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत आरोपी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव से बात कर पीड़ित महिला कर्मचारी के तहरीर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ मंझनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि जिला प्रोबेशन ऑफिसर का पद आमतौर पर राज्य सरकारों के समाज कल्याण या महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला स्तर पर प्रशासनिक होता है। यह गजटेड लेवल का पद होता है। इनका कार्य न्यायिक अदालतों एवं कारागारों से सम्पर्क करना, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से नियमित बैठक करना और ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक छान-बीन करना होता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप