यूपी: बागपत के अमन कुमार करेंगे आरकॉय एशिया एंड पैसिफिक कांफ्रेंस 2023 में देश का प्रतिनिधित्व
— पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली पर लिख चुके है पुस्तक, जिले का नाम कर रहे रोशन, कई पुरुस्कारों से हुए सम्मानित
बड़ौत/बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ट्यौढी गांव निवासी युवा अमन कुमार का चयन रीजनल कांफ्रेंस ऑफ यूथ (आरकॉय) एशिया एंड पैसिफिक 2023 के लिए हुआ है जिसमें वह डेलीगेट के रूप में देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महत्व की इस कांफ्रेंस का आयोजन योंगो और यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है जिसमें विभिन्न देशों के युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने बताया कि कांफ्रेंस का आयोजन 8 नवंबर से 12 नवंबर तक जोहर बहरु, मलेशिया में किया जा रहा है जिसमें एशिया पैसिफिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रभावी नीतियों पर चर्चा करेंगे। आरकॉय कांफ्रेंस में चर्चा से निकले प्रमुख निष्कर्ष बिंदुओं को 28वीं यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप 28) सम्मेलन के एजेंडा में शामिल किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुख शामिल होंगे।
वर्तमान में अमन कुमार, यूनिसेफ इंडिया के यू एंबेसडर कार्यक्रम से जुड़े है और उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष है। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। पूर्व में अमन कुमार ने विभिन्न सम्मेलनों में प्रतिभाग कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने प्रकृति अनुकूल जीवनशैली पर एक पुस्तक भी लिखी है। उनके कार्यों के लिए वह शिक्षा रत्न सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षाविद पुरुस्कार, नमो सम्मान, चेंजिंग चॉक्स अवार्ड, एम्पावर अवॉर्ड, हीलिंग लाइट अवार्ड आदि से सम्मानित हो चुके है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप