उत्तरप्रदेश: शपथ से पहले योगी राज-2 का एनकाउंटर ट्रेलर, लखनऊ में सुबह सुबह गरजी बंदूक
लखनऊ। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और भष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति पर काम करने वाली योगी सरकार के अपने दूसरे कार्यकाल के भी स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री की दूसरी बार, शपथ लेने से पहले ही लखनऊ पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. बता दें कि राहुल सिहं को पुलिस को कई दिनों से तलाश ही. शातिर बदमाश ने दिसंबर 2021 में अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस इसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि राजधानी लखनऊ के कपूरथला स्थित तिरुपति ज्वैलर्स में आठ दिसंबर को बदमाशों ने कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने लूट लिये थे. इस घटना को अंजाम देने वाले शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी शातिर अपराधी राहुल को शुक्रवार तड़के अलीगंज बंधा रोड पर एक मुठभेड़ में मार गिराया गया. उसके खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम था।
वहीं इससे पहले राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके के भाखामऊ गांव में 25 हजार के इनामी डकैत मोनू पंडित से शुक्रवार रात पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से डकैत मोनू पंडित घायल हो गया. पुलिस ने उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया है. एक साल पहले जानकीपुरम में अंजनी ज्वैलर्स शाप में हुई डकैती के मामले में वांछित चल रहा था. उसके खिलाफ औरैया, सीतापुर और उन्नाव में भी मुकदमें दर्ज हैं. डीसीपी उत्तरी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत