उत्तराखंड: ऐशी भी क्या मजबूरी जो डेढ़ माह के शिशु को मंदिर में छोड़ गायब हो गई महिला, पुलिस लगी ढूढ खोज में !
नैनीताल। रामगढ़ में स्थित देवी मंदिर में एक बच्चा छोड़ने का मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने ममता को मंदिर में छोड़ कर चली गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर बाद एक महिला मंदिर पहुंची जहां उसने अपने डेढ़ माह के शिशु को मंदिर पर छोड़कर गायब हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खैरना पुलिस चौकी ने शिशु को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है ।
सोमवार को सालड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं गांव की महिलाओं ने मंदिर के बरामदे में पड़े डेढ़ माह के शिशु को रोता हुआ देखा इसकी सूचना मंदिर प्रशासन के दी जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचना किया गया। सूचना के बाद पहुची खैरना चौकी पुलिस ने बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए भवाली ले जाया गया। जहां से उसे एसटीएच भेज दिया गया। बच्चा एकदम स्वस्थ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब 23- 24 साल की महिला बच्चे को गोद में लेकर मंदिर पहुंची थी जहां वह मंदिर में पहले पूजा पाठ की जिसके बाद बच्चे को छोड़कर चली गई फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप