लालकुआं: यहां दुकान मालिक की बेटी को लेकर हेयर ड्रेसर हुआ फरार, मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली के निकटवर्ती संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र में एक हेयर ड्रेसर अपनी ही दुकान मालिक की 20 वर्षीया बेटी को बहला-फुसलाकर फरार हो गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला पंजीकृत कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के संजयनगर हाथीखाना निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी दुकान में किराए पर हेयर ड्रेसर का काम करने वाले बिहार निवासी दिल्लू ठाकुर गत 31 जुलाई को उसकी 20 वर्षीया बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया।
पीड़िता ने बताया कि दिल्लू एक वर्ष से उनके यहां किराये की दुकान चला रहा था, बेटी के लापता होने के बाद उसने सभी संभावित स्थानों पर बेटी की तलाश की परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। महिला का कहना है कि दिल्लू उसकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकता है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर आईपीसी की धारा 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने लापता युवती की तलाश करने के साथ-साथ आरोपी दिल्लू ठाकुर के बजरी कंपनी में रहने वाले भाई-भाभी से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस दोनों कि तलाश में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित