आज का राशिफल (10 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
सोमवार, 10 अगस्त 2026
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। पुराने किसी काम में मिली सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई प्राप्त होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कोई दोस्त आपको उपहार दे सकता है और किसी यात्रा के भी योग बनेंगे। आपकी समझदारी से किसी उलझी हुई स्थिति को आसानी से संभाला जा सकेगा। व्यापार में आप आगे बढ़ेंगे और सभी काम में परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।
मिथुन राशि
आज आपको अपने कामों को लेकर विशेषतौर पर सावधानी रखनी होगी, क्योंकि आप अपने महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी खुद उठाएंगे। वहीं, आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार देने से बचें। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
कर्क राशि
निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा व्यापार में संयम के साथ लिया गया हर निर्णय आपके हित में रहेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में सभी राहत मिलेगी। काम में सफलता मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
आज का दिन काफी शुभ रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में खुशखबरी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आप किसी बड़े निवेश के लिए आज कदम उठाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता के संकेत हैं। वहीं, सिंह राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वहीं, आज छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही आपके लिए समझदारी होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से बेवजह बहस करने से बचें। वहीं, करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा रहेगा। काम को लेकर आपके प्रयास शानदार परिणाम दे सकते हैं। विरोधियों की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन खास रहेगा, इसलिए अपनी योजनाओं पर भरोसा रखें और काम को पूरा करने पर ध्यान दें। वहीं, व्यापार करने वालों को दिन महत्वपूर्ण बदलावों के संकेत दे रहा है। भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका दिन यादगार बना सकती है।
धनु राशि
लंबे समय से चली आ रही किसी उलझन का समाधान भी मिल सकता है। नौकरी करने वालों को समय सफलता और लाभ भी प्रदान कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। वहीं, कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि
आज का दिन धैर्य के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। किसी भी काम को जल्द पूरा करने के चक्कर में जरूरी बातों को नजरअंदाज न करें। वहीं, मकर राशि के लोग दूसरों के विवादों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें।
कुंभ राशि
आज का दिन सावधानी के साथ अच्छा रह सकता है। नौकरी की तैयारी करने वालों को मनचाही खबर मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक पहचान मजबूत हो सकती है।
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दिला सकती है। रिश्तों में भी बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले साझेदार की सलाह अवश्य लें, इससे सफलता की संभावना और मजबूत होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कल इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद,….DM ने आदेश किया जारी
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होगी विशाल जनसभा एवं रैली
धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित