आज का राशिफल (20 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बृहस्पतिवार,20 अगस्त 2026
मेष राशि
आज चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में बेचैनी या असुरक्षा की भावना रह सकती है। किसी बड़े भावनात्मक फैसले को आज टालना बेहतर रहेगा। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों में आपकी सोच और विश्लेषण क्षमता मजबूत होगी। भाई-बहन से बातचीत के दौरान शब्दों पर संयम रखें। मन भारी हो तो किसी करीबी से अपनी बात साझा करें।
वृषभ राशि
जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों से जुड़े बड़े फैसले आज न लें और बातचीत के दौरान धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और वर्चस्व बना रहेगा। भाई-बहन के साथ बातचीत से किसी विषय पर नई समझ विकसित हो सकती है। संतान और प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति को सुधारने के रास्ते मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
आज सेहत और दिनचर्या को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है। किसी कर्मचारी या अधीनस्थ की वजह से तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। भाई-बहन के साथ बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा। घर-परिवार में काम करने के बाद भी अपेक्षित श्रेय न मिलने से निराश न हों। गुस्से में बोलने से पहले एक बार जरूर सोचें।
कर्क राशि
आज आपकी सोचने और किसी विषय की गहराई से पड़ताल करने की क्षमता बढ़ेगी। किसी पुराने सवाल का जवाब मिल सकता है। हालांकि विचारों को व्यक्त करने के बजाय आप उन्हें मन में ही रखने की कोशिश करेंगे। प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास से निर्णय ले सकेंगे। खर्च बढ़ने की आशंका है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
सिंह राशि
आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिल सकता है, लेकिन अहंकार और दिखावे से बचें। घर या माता से जुड़े मामलों में भावनात्मक तनाव हो सकता है। वाहन से जुड़ी परेशानी भी सामने आ सकती है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन बहस से बचें। आत्मचिंतन से मन को स्पष्टता मिलेगी।
कन्या राशि
आज व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और आकर्षण दिखाई देगा, लेकिन मन में किसी कमी को लेकर बेचैनी रह सकती है। भाई-बहन से बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। करियर के मोर्चे पर मेहनत का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल का तनाव घर पर न निकालें। दोस्तों से सहयोग और अच्छी सलाह मिल सकती है। अकेले समय बिताने से नई दिशा मिल सकती है।
तुला राशि
धन और परिवार से जुड़े मामलों को लेकर मन थोड़ा असहज रह सकता है। आर्थिक मामलों में आज कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। करियर और सम्मान के क्षेत्र में आपकी समझ और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और नए अवसर मिल सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। किसी मनपसंद जगह पर जाने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि में होने के कारण भावनाएं कुछ ज्यादा तीव्र रह सकती हैं। बेचैनी या असुरक्षा की भावना परेशान कर सकती है। ऐसे में खुद की देखभाल और आत्ममंथन पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बना रहेगा और आपकी बात प्रभावी रहेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि
आज एकांत, नींद या खर्च से जुड़े मामलों को लेकर मन परेशान हो सकता है। खुद को थोड़ा समय दें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। गहरी सोच के कारण किसी पुराने विषय को नए नजरिए से समझ पाएंगे। काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचें। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ बहस की स्थिति बन सकती है।
मकर राशि
आज दोस्तों और इच्छाओं से जुड़े मामलों में मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। किसी मित्र को लेकर बड़ा फैसला फिलहाल टाल दें। वहीं किसी इच्छा के पूरी होने से खुशी मिल सकती है। किसी पुराने या छिपे हुए मामले को सुलझाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते में समझ बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी और रोजमर्रा के काम तेजी से पूरे होंगे।
कुंभ राशि
करियर को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है। किसी सहकर्मी की बात आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है, इसलिए आज कोई बड़ा करियर फैसला न लें। घर में सुकून मिलेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। सेहत और दिनचर्या सामान्य रहेगी। पैसों को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। संतान और रचनात्मक कार्यों में उत्साह बना रहेगा।
मीन राशि
आज भाग्य का साथ थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है, जिससे काम को लेकर असुरक्षा की भावना आ सकती है। फिर भी मेहनत जारी रखें। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में योजना बनाकर आगे बढ़ने से सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार की नई शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आलोचना या कटुता से बचें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में कल सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! नैनीताल समेत सभी जिलों में नए प्रभारियों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…
रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को बड़ा तोहफा! दो दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री सफर, नहीं देना होगा किराया
बिंदुखत्ता: भादो की चटक धूप भी नहीं रोक पाई राजस्व गांव बनाने की मुहिम, पांचवें दिन सैकड़ों लोगों ने घर-घर पहुंचकर किया जनजागरण