आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

गुरुवार,19 मई 2022
मेष राशि
आज व्यस्ततम तथा थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और मन मुताबिक कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी। कुछ समय मनन और चिंतन में भी जरूर लगाएं, क्योंकि एकाग्रता में कमी होने के कारण आप अपने कार्यों को उचित प्रारूप देने में दिक्कत महसूस करेंगे। अपने अहम और अति आत्मविश्वास जैसी कमियों में सुधार लाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में जैसा चल रहा है, उसी में अपना ध्यान लगाएं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें, क्योंकि समय और पैसा व्यर्थ ही होगा। नौकरी पेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों से कुछ नोकझोंक रह सकती है, परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
वृष राशि
आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बना रहेगा तथा अधिकतर समय किसी खास व्यक्ति के सानिध्य और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई अथवा कैरियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन रखना भी जरूरी है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने की आशंका है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में दूरियां ना आने दें। व्यापार में अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है, क्योंकि इस समय कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। व्यावसायिक तनाव को पारिवारिक सुख शांति पर हावी ना होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना भी जरूरी है। दिमागी काम अधिक रहने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकते हैं। पौष्टिक आहार लें और उचित आराम भी करें।
मिथुन राशि
निवेश संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल भी होंगे। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होने के सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।
व्यर्थ की गतिविधियों में धन और समय के व्यय होने की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें कि अधिक व्यावहारिक हो जाना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास भी ला सकता है। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कारोबार में आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने से कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए उचित अवसर बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यभार को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य संबंधों में अहम की वजह से यदा-कदा तनाव की स्थिति रह सकती है। परंतु समय रहते स्थिति संभल भी जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। इस समय छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी।
कर्क राशि
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आप अपनी किसी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर पर फोकस रखें। आलस और मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें, क्योंकि यह समय अपनी क्षमता और योग्यताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इगो और गुस्से की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। सिर्फ इस बात का जरूर ध्यान रखें।
कार्यक्षेत्र में व्यवस्था रखने संबंधी सभी निर्णय खुद ही लें। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। परंतु आप अपनी गंभीरता और संजीदगी से इनका समाधान भी पाने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
सिंह राशि
किसी खास मित्र अथवा संबंधी से विशेष मुद्दे पर वार्तालाप होगा और उनके सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने काम करवाने में सक्षम भी रहेंगे।
आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चलें तो बेहतर होगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।
पार्टनरशिप संबंधी योजनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे तथा कार्यभार की भी अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में किसी गलती की वजह से आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे। मानसिक तनाव की वजह से हारमोंस से संबंधित बदलाव महसूस करेंगे। ध्यान, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
कन्या राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है, इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। फोन या मित्रों के साथ घूमने फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ ना करें। ज्यादा सोचने विचारने में समय ना लगाएं और तुरंत योजनाओं को क्रियान्वित करें।
व्यावसायिक कार्य प्रणाली में तथा आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से आप के कार्य हल हो सकते हैं। साथ ही पब्लिक रिलेशन मजबूत करें, इनसे आपके व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। एलर्जी की समस्या हो सकती है।
तुला राशि
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक शांति देगा तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। सामाजिक भी बने रहना जरूरी है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट कर दोस्तों के साथ घूमने फिरने में लगेगा।
व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। इसके लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा, परंतु इस समय विवाहेत्तर संबंध भी बनने की आशंका बनी हुई है। सावधान रहें। वर्तमान वातावरण की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। संतुलित खानपान रखें।
वृश्चिक राशि
परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी और साथ ही कोई लाभदायक सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी वगैरह में निवेश करने की कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। सकारात्मक कोशिश करने से आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले में आज कोई भी कार्यवाही ना करें। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी ना हों। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, परंतु अभी ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद ना रखें। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को अपने उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखने की जरूरत है।
घर की व्यवस्था बेहतरीन बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के अवसर बनेंगे। थकान और तनाव की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
धनु राशि
कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी मित्र ही आप को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है। बेहतर होगा कि किसी पर भी जल्दी विश्वास ना करें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। इसलिए धैर्य और संयम से काम लें।
व्यवसाय में एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी में हल्की फुल्की परेशानियां रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ने से मन प्रफुल्लित होगा। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है।
मकर राशि
किसी भावी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। समय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। आपके पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए कार्यों में आज गति आएगी। अगर वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें, क्योंकि भावुकता और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। इस समय दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है। लापरवाही को स्थान ना दें। कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। इस समय नई उपलब्धियां मिलने के योग भी बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध आपके वैवाहिक जीवन में जहर घोल सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ राशि
ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली हैं। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि इस वजह से घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों और स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स लोन जैसे मामलों को स्थगित रखें क्योंकि कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
मीन राशि
इस समय मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय से अपना टारगेट हासिल भी कर लेंगे। यह सपने साकार करने का समय है। जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा।
लापरवाही और आलस जैसी स्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इस वजह से कार्यों में विलंब हो सकता है। अपने स्वभाव में समय अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समर्पण की भावना होना जरूरी है। व्यवसाय में किसी कर्मचारी की लापरवाही अथवा नकारात्मक गतिविधि से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि आंतरिक व्यवस्था की देखरेख में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। नौकरी पेशा लोगों को कोई बदलाव संबंधित अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक देसी इलाज उचित रहेगा तथा गर्मी से अपना बचाव रखें।