आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

शुक्रवार,02 दिसंबर 2022
मेष राशि
गतिविधियों से संबंधित रूपरेखा बनाने से आप व्यवस्थित दिनचर्या बिताने में सफल रहेंगे। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं द्वारा की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय मौन रहना ज्यादा अच्छा है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव ना लें क्योंकि इसका कोई समाधान भी नहीं है। बिजनेस संबंधी समस्याएं रहेंगी। काम करने के तरीकों में बदलाव लाने के लिए नियम बनाने जरूरी हैं। सरकारी नौकरी वालों को अपने काम पर बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब ना होने दें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
वृष राशि
पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना-जुलना आपको खुशी देगा। कामकाजी महिलाएं अपनी पारिवारिक तथा व्यावसायिक दोनों तरह की जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की उठापटक रह सकती है। इस समय किसी प्रकार की यात्रा करने से भी परहेज रखें, क्योंकि उसमें समय और पैसा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। कहीं भी वार्तालाप करते समय अपनी बातें शेयर ना करें। व्यावसायिक गतिविधियां आपके मुताबिक व्यवस्थित रहेंगी और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। कोई कोर्ट संबंधी मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है। सरकारी ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, थोड़ा सचेत रहें।वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से मनमुटाव रहेगा, परंतु आपसी बातचीत द्वारा स्थिति संभल भी जाएगी।
मिथुन राशि
कई कामों में व्यस्तता रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सफल भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से किसी संबंधी द्वारा चल रही गलतफहमियों का भी निवारण होगा। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर और अध्ययन के साथ लापरवाही ना करें, वरना इसका असर आपके परिणाम पर पड़ेगा। कारोबारी मामलों में की गई मेहनत के मुताबिक ही नतीजे सामने आने वाले हैं। आपकी व्यस्तता और बढ़ जाएगी। लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारी आपके कामों से खुश रहेंगे। घर में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए विचार करें।
कर्क राशि
आज आप अपने अंदर गजब की ऊर्जा और अविश्वास महसूस करेंगे। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परंतु यह जरूर ध्यान रखें कि उचित समय पर ही किए गए कार्यों के सुखद और उचित परिणाम मिलते हैं। किसी मित्र द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। सावधान रहें कि अचानक ही कोई मुसीबत भी सामने खड़ी हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने के लिए सक्रिय होंगे। थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है। अच्छे आर्डर मिलेंगे। परंतु काम को समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील हो सकती है। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि
आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कोई उधार दिया हुआ अथवा अटका हुआ पैसा मिलने की बेहतर संभावना है। कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लेने की जरूरत है। इससे आप सही-गलत की उचित समझ कर पाएंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। घर की व्यवस्था को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। समय अनुकूल है। व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और खास गतिविधियां होंगी जो कि लाभदायक रहेंगी। इस समय मार्केटिंग तथा पब्लिक डीलिंग करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। पेमेंट कलेक्ट करने की कोशिशों में सफलता मिलेगी। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव होगा। आपके कार्यों में जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि
दिन आपके मन मुताबिक व्यतीत होगा। जीवन शैली में समय अनुसार बदलाव लाने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रिय जनों की मदद करना आपको सुखकर लगेगा। व्यर्थ की बातों पर उलझने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करें, इससे आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि आएगी तथा आपका मान-सम्मान बना रहेगा। दिन के दूसरे पक्ष में कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर और कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप भरसक कोशिश करेंगे। काफी हद तक सफलता मिलेगी। जोखिम भरे कामों में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
तुला राशि
ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल हो सकती है। कुछ नवीन कार्यों से संबंधित योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगे। आध्यात्मिक स्थिति में भी आपका मन लगेगा। अपनी ही कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। युवाओं का कोई सपना अधूरा रहने की वजह से मन कुछ उदास रहेगा। यह समय शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। व्यावसायिक कार्यभार पड़ेगा। फाइनेंस संबंधित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। मनोनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। इस समय अपने उत्साह में कमी न आने दें। पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, अन्यथा इस वजह से घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
आपके ऊपर आज कुछ विशेष जिम्मेदारियां आएंगी और आप उनका बखूबी निर्वहन भी करेंगे। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत मिलेगी। आज ध्यान रखें कि ज्यादा काम होने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। किसी भी तरह का लेनदेन संबंधी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। कोई भी गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कारोबार संबंधी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। स्टाफ संबंधित छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। ऑफिस में समय पर काम पूरा करें। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
धनु राशि
अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने का उचित समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा तथा आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा तथा उचित सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। व्यर्थ की सोच-विचार का असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च पर काबू रखें। कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में लगाएं, इससे आप को सुकून मिलेगा। बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। फिर भी कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा। आप अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियों को सकारात्मक बना लेंगे। नौकरीपेशा लोग टारगेट अचीव कर सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
मकर राशि
मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। घर के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक वातावरण रहेगा। कुछ समय नेचर के साथ अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें, शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी अथवा निवेश से संबंधित गतिविधियां आज स्थगित ही रखें, क्योंकि कोई नुकसान होने जैसी आशंका है। कहीं से कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। बिजनेस में खास एग्रीमेंट होंगे लेकिन बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप विवेक और बुद्धिमत्ता से समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नरम रुख रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधों के मध्य अहम की स्थिति ना बनने दें।
कुंभ राशि
वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद संबंधी सपने संजोए थे, आज वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर समय है। कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकतीं हैं, इसलिए बहुत ही सोच-समझकर खर्च करें। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली सी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका है, जिसकी वजह से संबंध भी खराब होंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत आने पर तनाव में रहेंगे। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव या बेहतर बनाने से व्यवस्था उचित होगी। रियल स्टेट से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता और अधिकारियों की मदद भी मिलेगी। घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से सुख-शांति का माहौल रहेगा। आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस जैसी गतिविधियों की तरफ आकर्षित होंगे।
मीन राशि
कोई पारिवारिक समस्या हल होगी तथा रुके हुए कार्य में भी गति आएगी जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। उचित मेहनत करने से आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के मार्गदर्शन तथा सलाह पर अमल ना करें। उनके हस्तक्षेप की वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है, हालांकि इससे आपके मान-सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। अपने कार्यों को खुद ही व्यवस्थित करें। बिजनेस में मेहनत से योजनाओं में सफलता मिलेगी। सिर्फ बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों में व्यस्त रहें। इससे आप गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। ऑफिशियल यात्रा संभव है। परिवार जनों का आपसी सामंजस्य मधुर बनाकर रखने से घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।