हल्द्वानी: पुलिस ने 4 स्पा सेंटरों पर मारा छापा, अनियमितताओं पर 40,000 रुपये का जुर्माना
हल्द्वानी: शहर में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान सेंटरों में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते पुलिस ने सभी स्पा सेंटरों पर कुल 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जिले के सभी होटलों और स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया और चार स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की।
जिन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हुई:
- Relax The Professional Spa
- The Cloud Nine Luxury Spa
- Seven Heaven Spa
- Angel Unisex Spa
इन स्पा सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों की पूरी जानकारी दर्ज नहीं थी, आईडी सत्यापन नहीं किया गया था, और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था। पुलिस ने धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत इन स्पा सेंटरों पर 10,000-10,000 रुपये के चालान किए।
छापेमारी करने वाली पुलिस टीम:
- उप-निरीक्षक मन्जू ज्याला – प्रभारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल
- हेड कांस्टेबल गीता कोठरी
- कांस्टेबल महेंद्र भोज
- महिला कांस्टेबल लता, दीपा सिंह, इंदिरा जोशी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल