लालकुआं समेत कई रेलवे स्टेशनों पर RPF निरीक्षकों के तबादले, काठगोदाम को मिला नया इंचार्ज
हल्द्वानी। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 47 रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों के निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में कुमाऊं मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों—काठगोदाम, लालकुआं, काशीपुर और टनकपुर में भी नई तैनातियां की गई हैं।
तबादलों की प्रमुख सूची:
- लालकुआं: दिमाक सिंह को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
- काठगोदाम: तरुण वर्मा को इंचार्ज नियुक्त किया गया, जो पहले लालकुआं में तैनात थे।
- काशीपुर: सुखवंत सिंह को काशीपुर का नया निरीक्षक बनाया गया।
- टनकपुर: रणदीप सिंह को नई बन रही RPF पोस्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया।
- इज्जतनगर मुख्यालय: काठगोदाम में तैनात रहे चंद्रपाल सिंह को इज्जतनगर मुख्यालय भेजा गया।
रेलवे प्रशासन के इस फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश