आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

शुक्रवार,16 दिसंबर 2022
मेष राशि

परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है तो उसका समाधान मिल सकता है। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक गतिविधि संबंधी योजना भी बनेगी। आप पर जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। काम के बोझ को अन्य सदस्यों के साथ बांटने की कोशिश करें, वरना आपके व्यक्तिगत काम रुक सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करें। बिजनेस के ज्यादातर काम फोन के जरिये ही पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमीशन और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में लगता है नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।

वृष राशि
घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। राजनैतिक संपर्क बनेंगे जो कि लाभदायक रहेंगे। अपने कार्यों को भी व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। संपत्ति संबंधी भी कोई काम आज पूरा हो सकता है। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें वरना कोई व्यक्ति गलत भावना से इनका दुरुपयोग भी कर सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर अपने कामों को अंजाम दें। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। ऑफिशियल गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी। पारिवारिक छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि
अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य और मार्गदर्शन में रहने से बहुत कुछ बेहतरीन सीखने को मिलेगा। उनका मान-सम्मान बनाए रखें। साथ ही अपने जीवन में आ रहे बदलाव को स्वीकारें। यह बदलाव आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। लेनदेन संबंधी मामलों को स्थगित रखें या सावधानी से काम करें। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें अपने वर्तमान पर हावी ना होने दें, क्योंकि इससे आपका आज भी खराब हो सकता है। यह समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली संबंधी नीतियों में परिवर्तन लाएं। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। सरकारी सेवारत लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। दंपत्ति के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आ सकती हैं।

कर्क राशि
काफी समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कोई सरकारी मामला भी हल हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। आपका सकारात्मक व्यवहार पारिवारिक समस्याओं को बेहतरीन तरीके से हल करने में सहायक रहेगा। दूसरों की बातों में ना आएं और अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधियां अथवा संगति का पता चलने से मन परेशान रहेगा। परंतु आप अपनी सूझबूझ से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अपने काम की क्वालिटी और कार्यप्रणाली में और सुधार लाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें। आपका कोई आर्डर निरस्त हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। वैवाहिक संबंध में चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें 👉  2 अप्रैल का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

सिंह राशि
आज कोई नई जानकारी हासिल होगी जो कि आपके भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास और चातुर्य से कोई भी काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दिन ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी व्यतीत होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें, अन्यथा किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से गलतफहमी की वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। मनोनुकूल परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से नए ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत फैसले लें। ऑफिशियल गतिविधियों में आपका वर्चस्व बना रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, परंतु परिवार के सदस्य आपकी परेशानी समझेंगे और सहयोग भी करेंगे।

कन्या राशि
ग्रह स्थिति अनुकूल है। दृढ़ निश्चय होकर अपने कामों को अंजाम दें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग से आपसी संबंधों में कटुता आ सकती है। आज ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि दूसरों की सलाह की बजाय खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें। इससे आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। कारोबारी मामलों में अपनी मौजूदगी अनिवार्य रखें। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखने से प्रोडक्शन और बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

तुला राशि
इस समय दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लेने की जरूरत है। अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में आपके लिए लाभदायक स्थिति बन रही है। आपके अपने कुछ लोग आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। परंतु इस समय परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने की जरूरत है। गुस्से और उत्तेजना से समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल हो सकता है। आपके काम पहले की तरह सुचारू और व्यवस्थित रूप से शुरू हो जाएंगे। दिन का अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों में व्यतीत होगा।वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात का भी अवसर बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2 अप्रैल का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

वृश्चिक राशि
ग्रह गोचर आपके लिए कुछ सकारात्मक उपलब्धियां लेकर आ रहा है। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे, सफल भी होंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में अधिक समय लगाना हाथ में आई उपलब्धि को दूर भी कर सकता है। खासतौर पर युवा वर्ग मौज मस्ती और लापरवाही में अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में चल रही किसी दिक्कत को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें, गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। फाइनेंस से संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में पेपर संबंधी कुछ दिक्कतें आएंगी। घर-परिवार में अनुशासित तथा शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

धनु राशि
आपने परिवार में व्यवस्था बेहतरीन बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं, उसकी वजह से घर में अनुशासित और सुखद माहौल रहेगा तथा पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत होगी। नजदीकी संबंधी के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को सुलझाने में समय देना जरूरी है। कार्यक्षेत्र पर आपकी अनुपस्थिति में सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा, जिससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। इस समय नौकरीपेशा लोगों पर काम का अत्यधिक बोझ रहेगा, समय को धैर्य पूर्ण तरीके से व्यतीत करें। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी।

मकर राशि
निवेश करने की योजना है तो आज उस योजना पर काम करना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी सरकारी काम रुका हुआ है, तो कोशिशों से ही हल हो सकता है। सिर्फ दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में पेपर वगैरह की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इस समय अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। रुपए-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय के लोग आज बेहतरीन मुनाफा कमा सकते हैं। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित बड़ा ऑर्डर दिलवा सकता है। सरकारी नौकरी में खास जिम्मेदारी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति रहेगी, जिस वजह से घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम प्रसंगों में भी गलतफहमियां आएंगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  2 अप्रैल का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

कुंभ राशि
आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। आज अचानक किसी समस्या का हल मिल जाने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। लोन अथवा ऋण लेने जैसे मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे। इगो और अति आत्मविश्वास आपकी कभी-कभी कमजोरी बन जाती है। इन कमियों पर काबू पाने से आपकी कई परेशानियां हल हो जाएंगी। युवा वर्ग फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। बिजनेस संबंधी फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस से जुड़े लोगों की बड़ी डील होना संभव है। पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा हो सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। कोई यात्रा भी संभव है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। परिवार में आपसी रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी।

मीन राशि
आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। इसलिए अपने कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। परिवार से जुड़े कार्यों को भी पूरा करने में आपका विशेष योगदान बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में उचित परिणाम मिलेंगे। ध्यान रखें कि छोटी सी लापरवाही भी आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। किसी भी निर्णय की स्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। बोलचाल के लहजे में सुधार लाएं। कई बार आपके गलत शब्दों के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो जाती है, जबकि आपकी कोई ऐसी मंशा भी नहीं होती। व्यावसायिक स्थल पर उचित व्यवस्था बनी रहेगी। आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। कर्मचारियों के सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण डील भी फाइनल करेंगे, जो कि लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी अच्छे मौके मिल सकते हैं। उच्चाधिकारियों से संपर्क मधुर रखें। परिवार वालों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए भी मुलाकात का अवसर बनेगा।