पिथौरागढ़ : यहां घर में लगी भीषण आग में जिंदा जली 70 साल की बुजुर्ग महिला
पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घर के अंदर आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, अनुली देवी (70) पत्नी स्व. बिशन सिंह, गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर भामा गांव में रहती थीं। सोमवार शाम करीब 6 बजे उनके तीन मंजिला घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय उनका बेटा खेतों में गया हुआ था।
आस-पड़ोस के लोगों ने घर से उठता धुआं देखा और तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था और अनुली देवी की भी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़