उत्तराखंड में 1 जुलाई को मौसम का बड़ा अलर्ट! इस जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, DM ने जारी किए सख्त आदेश
उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जुलाई 2026 को पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, तेज से अति तीव्र वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ, एनएचपीसी, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, लोक निर्माण, जल संस्थान, बिजली, सिंचाई, परिवहन, नगर निकाय, पंचायत और राजस्व विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने साफ किया है कि खराब मौसम के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और ग्रामीण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस थानों और चौकियों को राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मोबाइल फोन हर समय चालू रखने, राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर निकायों को नालियों की सफाई, जलभराव रोकने और स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, 5 अक्टूबर तक सरकार को समय; अधिसूचना नहीं हुई तो फिर शुरू होगा धरना
लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को लेकर दबाव बनाने का आरोप
राजस्व ग्राम की मांग पर लालकुआं में उमड़ा बिंदुखत्ता, सड़कों पर उतरे हजारों ग्रामीण; तहसील में गरजी आवाज
देहरादून: जमीन के लालच में बेटी ने मां की हत्या की रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर वारदात; दोनों गिरफ्तार