यहां यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ने छात्रा को गोली मार खुद को भी मारी गोली,…मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में दो छात्रों की मौत से हड़कंप मच गया है. यह वारदात ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में हुई है. यहां पर शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली एक छात्रा को गोली मारकर पहले मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौत मौके पर हो गई है और सूचना मिलने के बाद दादरी कोतवाली क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढ़ने वाले छात्रा कानपुर की रहने वाली थी और छात्र अमरोहा का रहने वाला था. यह पूरी घटना आज गुरुवार (18 मई) दोपहर की है. यहां दोनों ने डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और गले मिले इसके बाद लड़के अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है, घटना स्थल को येलो टेप से सुरक्षित किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल
आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!