लालकुआं: महिला की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में डालना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी महिला की आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट फेसबुक में अपलोड करने पर महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिन्दुखत्ता निवासी महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले में गहन जांच व साईबर सेल की सहायता से फेसबुक में पीड़िता की वीडियो अपलोड करने वाले दीपक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह मूल निवासी ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान व कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!