उत्तराखंड : यहां पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, पथरी थानाक्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में गृहक्लेश के चलते पति ने गंडासे से पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर डाली। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में पति आपा खो बैठा और गंडासे से पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम की शादी लगभग 18 साल पहले भोक्करहेड़ी, पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी असमा से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ।
लगभग एक सप्ताह पहले मुस्तकीम व उसकी पत्नी असमा अपने बच्चों सहित रिश्तेदारी में घूमने गए थे। घर लौटने के बाद से मुस्तकीम और असमा के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। जिस पर मुस्तकीम ने गंडासे से पत्नी की गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या कर डाली। सूचना पर पथरी थाने के एसएसआइ लोकपाल परमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर मुजफ्फरनगर से मायके वाले भी भुक्कनपुर पहुंच गए। सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम को उसकी तलाश में लगाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना