बिग ब्रेकिंग: लालकुआं से अचानक दो बच्चियों के लापता होने से मचा हड़कंप
लालकुआं। नगर के अंबेडकर नगर स्थित गोलय कंपाउंड वार्ड नंबर1से रहस्यमई तरीके से दो बच्चियों केगायब होने की सूचना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बच्चियों कीउम्र10 साल व 12 साल बताया जा रहा है।

परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि यह दोनों बच्चियां नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में स्थित कॉलोनी से अचानक दोपहर 3:00 बजे लापता हो गई। कहा जा रहा है कि इन दो बच्चियों को एक काले रंग की कार में बैठते देखा गया है। हालांकि पुलिस—प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नही की गई है।
मामले की सूचना परिजनों द्वारा दिए जाने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह दो लड़कियां किन परिस्थितियों में लापता हुई हैं। आवश्यक पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। और जो दोषी पाया गया उसको बख्शा नहीं जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़