साइबर क्राइम। वीडियो कॉल के जरिए लोगों को शिकार बना रहे गिरोह से रहे सावधान
हल्द्वानी :आज कल साइबर अपराध के मामले तेजी से बड़ रहा है। हालात यह है कि साइबर अपराधी आये दिन नए तरकीब से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिसमें अश्लील क्लिपिंग बनाकर लोगों को ठगने के मामले सामने आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के डर से पीडि़त लोग चुपचाप पैसे दे रहे हैं।
साइबर ठग फेसबुक पर वीडियो कॉल करके ठगी का नेटवर्क अश्लील क्लिपिंग चला रहा है। जिसमें यूजर के चेहरे की वीडियो रिकार्डिंग कर नई क्लिप तैयार की जा रही है। अश्लील क्लिपिंग को फेसबुक, मैसेंजर व वाट्सएप के जरिये भेजकर पैसे की डिमांड की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति पैसे देने में आनाकानी करता है तो इंटरनेट पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जाती है।
इसका जीता जागता मामला यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत से जुड़ा सामने आया है। जिसमें उन्हें वीडियो कॉल करके अश्लील क्लिपिंग बनाई गई है। जिसके नाम पर उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। जिसमें कांग्रेश नेता ने डर को पीछे छोड़कर साइबर पुलिस को मामले की सूचना दी है। मामले में एसपी सिटी के आदेश पर जांच भी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस नेता ने बताया कि अधिकांश लोग बदनामी के डर से आगे नहीं आ रहे हैं। जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं और बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं।
साइबर पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि इस तरह की ठगी व अपराध से बचने के लिए अंजान वीडियो व फोन कॉल लोग रिसीव करने में सावधानी बरतें। यदि कोई संशय दिखे तो फ्रंट कैमरा फौरन हाथ से ढक दें। जिससे इस तरह की समस्या से लोग बच सकें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़