लालकुआं: यहां युवक पर गोली मारने वाला आरोपी छात्र नेता हुआ सरेंडर, मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिन्दूखत्ता में मामूली विवाद को लेकर बीती रात हुऐ गोलीकांड में पुलिस ने आरोपी छात्र नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बिन्दूखत्ता के हाट कालिका मंदिर के समीप मामूली विवाद को लेकर बिन्दूखत्ता तिवारी नगर निवासी छात्र नेता विकास सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली ने बिन्दूखत्ता के शास्त्री नगर निवासी को धीरज पांडे को गोली मार दी जिसमें धीरज पाडे गम्भीर रूप से घायल हो गया जिससे स्थानीय लोगों द्वारा आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका उपचार चल रहा है फिलहाल धीरज ठीक बताया जा रहा है
इधर घायल धीरज पाडे के पिता प्रकाश चंद पांडे ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र नेता विकास सिजवाली के खिलाफ आईपीसी धारा 307 ,504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है इधर बता चले कि आरोपी छात्र नेता ने सुबह ही अपने आप को कोतवाली में सरेंडर कर दिया है जिसके बाद से आरोपी पुलिस कि गिरफ्तार में है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज