उत्तराखंड: जंगल मे पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, क्षेत्र में सनसनी
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में टिहरी जिले के देव प्रयाग के करास गांव में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र लगभग 18 सालके आस पास है। दोनों के शव सड़-गल चुके है।जिससे लगता है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी है।
सूचना पर थाना हिंडोलाखाल की पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस को करास गांव के समीप जंगल में काफल के पेड़ पर दो शव लटके मिले। पुलिस इसे प्रथम दृस्थ्य प्रेम प्रसंग का मामला मानते हुए आत्महत्या का जता रही है।
जानकारी के अनुसार, युवती 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी। जबकि, युवती के लापता होने के दौरान 17 जुलाई को युवक भी गांव आया था। युवक हरियाणा में किसी होटल में काम करता था। कॉल डिटेल्स से पता चला है कि दोनों की आपस में फोन पर बात हुई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी खुलकर कुछ नहीं बताया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!