उत्तराखंड: रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाड़मेर एक्सप्रेस में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप।
ऋषिकेश: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन मैं खड़ी ट्रेन में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला का शव मिलने से रेलेवे विभाग में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
ऋषिकेश के ओल्ड रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन संख्या 0488 बाड़मेर एक्सप्रेस के अंदर D3 कोच में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि सफाई करने के दौरान घटना का पता चला। जब सफाई कर्मचारी ने शव को देखा तो रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस ने अज्ञात महिला का पंचनामा भरकर शव शिनाख्त हेतु एम्स ऋषिकेश मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने बताया है कि महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना