आज का राशिफल : जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे….

गुरुवार,21 अप्रैल 2022
मेष राशि
आज संबंधों में फिर सुधार होगा, किसी संबंधी या दोस्त के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सुख सुविधाओं संबंधी कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का अनुकूल समय है। अपनी भावुकता जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा कुछ लोग आप का गलत फायदा उठा सकते हैं। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें तथा उनकी समस्याओं को हल करने में अपना योगदान अवश्य दें। दोपहर बाद ग्रह स्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। तथा मन में कुछ नकारात्मक विचार भी परेशान करेंगे। कारोबार में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। नई योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से अभी ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों द्वारा कोई उपलब्धि मिल सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ तकरार हो सकती है, जिसका असर परिवार की व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। काम के साथ-साथ आराम भी लेना अति आवश्यक है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृष राशि
आज पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। साथ ही अन्य गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा, जिससे आपका संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। इस समय परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, इसका उचित सदुपयोग करें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से धन की हानि होने की आशंका है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यह समय किसी भी यात्रा को करने के लिए उचित नहीं है। कार्य क्षेत्र में आय के साधनों में वृद्धि होगी। खासतौर पर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। इस समय नजदीकी दोस्त की सलाह से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर संबंधी योग बन रहे हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है। ध्यान रखिए कि बाहरी संबंध आपके घर परिवार की सुख शांति में बाधा डाल सकते हैं। आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। दिनचर्या को संयमित रखना आवश्यक है।
मिथुन राशि
आज के दिन अपनी लाइफ स्टाइल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास काफी हद तक सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के अनुरूप भी कोई नौकरी मिलने से चिंता दूर होगी। धर्म कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा। इस समय धन के लेनदेन संबंधी कोई नुकसान होने की स्थिति बन रही है, जिसकी वजह से तनाव और चिड़चिड़ापन जैसा रहेगा। आपकी अधिकारपूर्ण वाणी दूसरों को नाराज कर सकती है। अपना स्वभाव सहज व नरम बनाकर रखें। बिजनेस में कोई भी अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। कोई भी नया काम ना ही शुरू करें, तो बेहतर है। बेहतर होगा कि वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। बच्चों की समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ तनाव रहेगा। बेहतर होगा कि आपसी सहमति से हल निकालें।मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। मेडिटेशन तथा योगा में भी कुछ समय व्यतीत करें।
कर्क राशि
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों जगह उचित व्यवस्था बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य इस तरीके से भी पूरे होते जाएंगे। आज परिवार के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। सभी सदस्यों के बीच हास परिहास तथा मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप किसी षड़यंत्र या गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या दोस्त से भी कुछ कहासुनी होने की वजह से मन दुखी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई से संबंधित कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी और फोकस जरूर रखें। स्टाफ के बीच कोई राजनीति हो सकती है। राजकीय काम सफलता और सुगमता से पूरे होते जाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से तनाव और कमजोरी हावी रहेगी। उचित आराम लें तथा प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
सिंह राशि
आपकी प्रभावशाली तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे आपके आत्मबल व कार्यक्षमता में निखार आएगा। आपकी प्रभावशाली वाणी दूसरों के ऊपर बेहतरीन छाप छोड़ेगी। अगर प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है। कभी-कभी ऐसा प्रतीत हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है, जिसकी वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। परंतु मनन करें तो आपको महसूस होगा कि यह सिर्फ आपका वहम ही है। आज लाभ के स्त्रोत कुछ कम रहेंगे। मशीनरी और खान-पान संबंधी बिजनेस में बहुत अच्छे एग्रीमेंट मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए उचित समय है। आपको धीरे-धीरे तरक्की हासिल होगी और अधिकारियों से मदद मिलेगी। पति-पत्नी के बीच में चल रहे मनमुटाव को समझदारी से सुधारने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए जल्दी ही विवाह संबंधी कोई उचित रिश्ता आएगा। भूख ना लगने या अपच जैसी शिकायत रहेगी। दिनचर्या को सीमित रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करें।
कन्या राशि
आपके सकारात्मक व्यवहार से सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क घनिष्ठ होंगे। दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप से खुशी महसूस होगी और अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। कुछ व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना भी आपका दायित्व है। शेयर्स अथवा रिस्क संबंधी मामलों में ज्यादा पैसा ना लगाएं, क्योंकि इस समय नुकसान के आसार बने हुए हैं। बिजनेस में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मन लगाकर काम करने से आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी होगा। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। अपना आहार बहुत ही हल्का लें। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी।
तुला राशि
दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आपके सभी सोचे काम शांति से निपट जाएंगे। आपका विनम्र स्वभाव लोगों में तारीफ का भी पात्र रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति आपका रुझान और अधिक बढ़ेगा। इस समय बहुत सावधान रहने की भी जरूरत है। कभी-कभी लापरवाही की वजह से आप बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर कोई बदनामी का आरोप भी लग सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अवश्य अमल करें। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्य तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में भी लगाएं। आप का रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। ऑफिस के भी अधिकतर काम सुचारू रूप से निपट जाएंगे। घर में उचित व्यवस्था रहेगी। मेहमानों के आगमन से हंसी-मजाक व मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। गला खराब और खांसी, जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। इस समय अपना उचित ध्यान रखना अति आवश्यक है।
वृश्चिक राशि
निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि होगी। सिर्फ कोई भी निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम लें। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं बनेंगी तथा निवेश संबंधी कार्यों में भी दिलचस्पी होगी। हिम्मत और साहस के बल पर असंभव कार्य भी आसानी से संभव हो जाएंगे।
भावुकता में आकर कोई निर्णय गलत हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी होने की वजह से पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठा सकता है। इस समय अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। काम काज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों मे व्यवसाय पर किसी प्रकार का निवेश करना भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर अवश्य रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी की गलती की वजह से आप भी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान व सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। थोड़ा समय के प्रकृति सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
धनु राशि
आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कोई रुका हुआ कार्य निकालने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के घर जाने का आमंत्रण भी मिलेगा। इनकम की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। कभी-कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, किसी छोटी सी बात पर भी बहस हो सकती है। इस समय बिजनेस में बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। उनका सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। व्यावसायिक निवेश जैसी गतिविधियों में काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। परिवार में कुछ अव्यवस्था जैसा माहौल रहेगा। परंतु परिस्थितियों को संभालने का दायित्व आपको ही निभाना पड़ेगा, इसलिए प्रयासरत रहें। मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी। मेडिटेशन और योगा इसका उत्तम समाधान है।
मकर राशि
आज अचानक कोई कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से हल हो जाएगा। मोबाइल तथा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें, आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में आज बहुत ही अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। अपने शुभचिंतकों से इस विषय पर विचार विमर्श करने से उचित हल प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की उचित देखभाल करने में भी अपना समय लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव को भी ध्यान में रखें, जिससे आपको बेहतर निर्णय लेने में आसानी होगी। नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही ना करें, क्योंकि इस समय कोई इंक्वायरी होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी परिवार की सुख-शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान स्थिति की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
कुंभ राशि
आज परिवार के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि जाहिर करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर की किसी महत्वपूर्ण वस्तु के ना मिलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु चिंता ना करें। ग्रह स्थिति के अनुसार वस्तु आपके पास ही है। ऑफिस के कुछ कामों को पूरा करने के लिए घर पर भी समय देना पड़ सकता है। आज उधारी संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन ना करें।
व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी प्रकार के व्यवसाय संबंधी पेपर बहुत ध्यान से पढ़ने के बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। जीवन साथी के प्रति आपके प्रेम तथा पारिवारिक सहयोग से घर में उचित सामंजस्य बना रहेगा। आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय स्त्रीजनित रोग परेशान कर सकते हैं।
मीन राशि
आज आपके ऊपर कुछ दायित्व रहेंगे, जिससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा व क्षमता को निखारने का मौका मिलेगा। घर और समाज में आपकी किसी विशेष उपलब्धि को लेकर चर्चाएं रहेंगी, जिससे मन उमंग भरा रहेगा। पारिवारिक यात्रा संबंधी भी प्रोग्राम बन सकता है। व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी कार्यशैली को व्यवस्थित बनाकर रखें, क्योंकि आप की उपलब्धियों की वजह से कुछ लोगों में आपके प्रति जलन और नकारात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न हो सकती है। आपके रुतबे में कोई कमी नहीं आएगी। अपनी मेहनत के दम पर बिजनेस मजबूत बनाने में सक्षम रहेंगे, जिसकी वजह से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस फायदे में रहेंगे। नौकरीपेशा लोग कंप्यूटर का काम करते समय सावधानी रखें। आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का घर में अनुशासन व सामंजस्य बनाए रखने में पूरा सहयोग रहेगा।