आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..
06 अक्टूबर, 2021
मेष राशि
बुधवार को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया काम भी मिल सकता है, स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृष राशि
परिवार का सुख बुधवार को अच्छा मिलने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल हो सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी।बकामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा, प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
शिक्षा प्राप्ति के लिए बुधवार शानदार है। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है, आप पूरा दिन हंसते मुस्कुराते रहेंगे।
कर्क राशि
बुधवार को आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। आप बातचीत की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। बुधवार को भाग्य आपके होगा। किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे।
कन्या राशि
चतुराई का प्रयोग करते हुए बुधवार को जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे, पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला राशि
कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। हालांकि बुधवार बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करें।
वृश्चिक राशि
बुधवार को आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा, नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा, धन का संचय भी कर सकते हैं।
धनु राशि
आपका दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत बुधवार को लाभकारी रहेगी, कोर्ट-कचेहरी के मामलो से मुक्ति मिल सकती है।
मकर राशि
आपके लिए बुधवार उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे, कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी।
कुंभ राशि
आपका दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। बुधवार को जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज