आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे……
शुक्रवार 26 नवंबर 2021
मेष राशि
आज आप अपने महत्व को जान सकते हैं. दैनिक कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों का दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी के साथ नए संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको नई ऊर्जा का अनुभव होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा, मानसिक तनाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है. खर्चों में अधिकता से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।
मिथुन राशि
आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। परिवार में तरक्की के कारण खुशियों का माहौल रहेगा। संतुलित आहार लेने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
आज के दिन आपने जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे, इसलिए इस ओर आपको जोर शोर से लगना होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. व्यापारी अपना व्यापार शुरू करने के लिए अगर कोई फंडिंग ढूंढ रहे हैं उनको इस ओर सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जो लोग मादक पदार्थों का सेवन करते हैं वह इसे तत्काल त्याग दें. कुल में कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि
आज के दिन अपने सिद्धांतों के प्रति अटल रहें, क्योंकि आप के सिद्धांत ही आपके जीवन की जमा-पूंजी है। कारोबार में कई बड़े निवेश करने पड़ सकते हैं, लेकिन उसके प्रति उत्तर में कम मुनाफा मिलता नजर आ रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों का विशेष ध्यान रखें इंफेक्शन होने की आशंका है. दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन सूझबूझ से रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आज घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
तुला राशि
आज धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
वृश्चिक
आज भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
धनु राशि
आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
मकर राशि
आज यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
कुंभ राशि
आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
मीन राशि
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज