आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे……
गुरुवार 09 दिसंबर 2021
मेष राशि
आज जॉब में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
वृष राशि
आज सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
आज जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि
आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।
कन्या राशि
आज घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि
आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक विकास संभावित है।
वृश्चिक राशि
आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। खर्चों की वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।
धनु राशि
आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोंगों को लाभ होगा।
मकर राशि
आज व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।
कुम्भ राशि
आज रियल एस्टेट में लाभ हो सकता है। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा।
मीन राशि
आज व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज आप अपने भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर