हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए: नवीन दुमका
बिन्दुखत्ता। यहां नव ज्योति रामलीला कमेटी के तत्वाधान में इन्द्रानगर ।,।। ट्राली लाइन में आयोजित रामलीला मंचन का मुख्य अतिथि विधायक नवीन दुमका व विशिष्ट अतिथि बिन्दुखत्ता मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभरम्भ किया। रामलीला के नवम दिवस में स्थानीय कलाकारों द्वारा लक्ष्मण शक्ति कुम्भकर्ण वध का भव्य मंचन किया गया।

इस दौरान विधायक दुमका ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही बताया कि हम सदैव सत्य के मार्ग पर चलें बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो अंत मे विजय हमेशा सत्य की ही होती है। विधायक दुमका ने रामलीला के सफल संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष और सभी प्रबंध कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं और कलाकारों को धन्यवाद दिया।
इस दौरान दीपक जोशी ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र एवं आदर्श से हमें सीख लेनी चाहिए। चूंकि उनके चरित्र से हमें प्रेम, त्यागी एवं मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। जो समाज के लिए जरूरी है।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कविराज धामी व कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक नवीन दुमका समेत विशिष्ट अतिथि बिन्दुखत्ता मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, महामंत्री मनोज बसनायत, पूर्व ग्राम प्रधान इन्दर सिंह बिष्ट, शुशील यादव, आनन्द भट्ट को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। मंचन के शुभ अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कविराज सिंह धामी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक, सचिव किशन रावत, प्रबंधक रमेश कुनियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश जीना , पूर्व कोषाध्यक्ष भीम सिंह रावत, उप प्रबंधक नवीन पाठक, उपसचिव राजेन्द्र बिष्ट , सांस्कृतिक संयोजक प्रेम सिंह दानू, संजय लोहनी, भंडार इंचार्ज संजय कांडपाल, राम सिंह धामी, कमल मिश्रा, राकेश देवाड़ी, राजेन्द्र बिष्ट, ललित जोशी, किरन जोशी, कलम सिंह राणा सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित क्षेत्र की सैकड़ों जनता ने भगवान श्री राम के इस मंचन आनन्द लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल