अल्मोड़ा : यहां ईट से भरा ट्रक घर की छत पर जा गिरा, हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से सड़कें खूनी हो रही हैं. देर रात भी अल्मोड़ा के बाड़ेछीना इलाके में ईंटों से भरा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया. ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान की छत पर आ गिरा. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात ईटों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा था. बाड़ेछीना के पास ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा. जिसमें से चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन दूसरे व्यक्ति की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप