उत्तराखंड में फिर हादसा: यहां देर रात में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, एक घायल
अल्मोड़ा। जिले के धोलाछीना जमरानी बैंड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी 2025 देर रात्रि को एसडीआरएफ टीम को डीपीआर अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जमरानी बैंड धोलाछीना के पास एक वाहन गिर गया है,जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन धोलाछीना जमरानी बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति को टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया था। दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद उक्त दोनों व्यक्तियों के शव को मुख्य सड़क तक लाया गया तथा शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल व्यक्ति पुष्कर सिंह भंडारी पुत्र श्री गिरिधर सिंह निवासी नौगांव हैं। मृतक व्यक्तियों की शिनाख्त मनोज सिंह बिष्ट पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव और अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप