बड़ी खबर: यहां मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे बंद, जगह-जगह फंसे यात्री,…..ट्रैफिक डायवर्ट
अल्मोड़ा। क्वारब पुल के पास मलबा आने से अल्मोड़ा – हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मलबे से पुल के भी खतरे की जद में आने की आशंका है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार की देर रात अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पुल के पास अचानक भरभरा कर मलबा गिर गया। पुल के पास गिरे मलबे से पूरा हाइवे बंद हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी या नैनीताल जाने वाले यात्री रास्ते में फंसे रहे।
फिलहाल मोटरमार्ग खुलने तक वाहन रानीखेत या लमगड़ा होते हुए जायेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि मोटरमार्ग खोलने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। जल्द ही हाइवे खोल दिया जाएगा। पुल को क्षति नहीं पहुंची है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!