उत्तराखंड: यहां सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन, जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। यह हादसा द्वाराहाट तहसील के ग्राम असगोली और ग्राम पैठानी के बीच उस समय हुआ जब सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ग्राम घूने और ग्राम सभा सिमलगांव में सड़क कटिंग का काम किया जा रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया और भूस्खलन हो गया, जिससे वहां काम कर रहे जेसीबी चालक करतार सिंह मलबे की चपेट में आ गया।
करतार सिंह, जो हरियाणा के नूह जिले के ग्राम झारकुड़ी का रहने वाला था, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर जेसीबी को मलबे से निकालने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे ने स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप