अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, वाहन की चपेट में आने से मां- बेटे की मौत
अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां पिकअप के पहिए की चपेट में आने से महिला और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पिकअप के पहिए की चपेट में आने से मां- बेटे की मौत: मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता देवी (पत्नी आन सिंह) अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता फर्त्याल (पत्नी मनोज सिंह फर्त्याल) के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी. तीनों लमगड़ा से पिकअप संख्या यूके 01सीए1276 में सवार थे. लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल: लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि पिकअप वाहन में कुल चालक को मिलाकर चार लोग सवार थे. वाहन ध्यूली धौनी गांव के गोविंद सिंह धौनी पुत्र जीवन सिंह धौनी चला रहा था. वाहन का दरवाजा खुला या फिर कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप