उत्तराखंड : यहां अचानक बीमार पड़े 22 छात्र, तीन दिन के लिए किया स्कूल बंद
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सरकारी स्कूल में 22 छात्रों के बीमार होने के बाद हड़कंप मच गया है। छात्र अचानक बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रसित हो गए। हालत बिगड़ने पर एक छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया। बच्चों में फैले संक्रमण के चलते स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लाक के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा में 44 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में अचानक 22 छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों को सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा था। 22 बच्चे के एक साथ संक्रमण की चपेट में आने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सबसे अधिक सातवीं कक्षा के 14 बच्चे संक्रमित निकले। इस दौरान एक छात्र की तबीयत अधिक बिगड़ने पर स्वजन बच्चे को लेकर भिकियासैंण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से रेफर करने पर स्वजन उसे लेकर दिल्ली निकल गए। एक साथ काफी संख्या में बच्चों के संक्रमित निकलने से चिंताएं बढ़ गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुटा हुआ है तो शिक्षा विभाग ने तीन दिनों के लिए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। अब यहां मंगलवार तक स्कूल बंद रहेगा। सीएमओ डा. आरसी पंत ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो शिविर लगाकर बच्चों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण कर स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप