उत्तराखंड: यहां नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी
अल्मोड़ा। मासी में रामगंगा नदी में नहाने गए नव दंपति की डूबने से मौत हो गई है। दोनों का विवाह करीब तीन माह पहले 5 मार्च को दिल्ली में हुआ था।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कनरें निवासी ममता (26) व अलीगढ़ निवासी रोहित दिल्ली में सर्विस करते हैं दोनों नोएडा में रहते हैं। इसी 5 मार्च को दोनों का विवाह दिल्ली में हुआ था। ममता शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपने मायके कनरें आई थी। दो दिन पहले घर के मंदिरों में पूजा करने के बाद इन्होंने मासी भूमियाँ मंदिर में पूजा की। बुधवार को ममता पति के साथ अपने ननिहाल भगौती गई थी और वहां से लौटने के बाद दोनों मासी में आईटीआई के निकट रामगंगा में नहाने लगे। बताया गया कि इस दौरान दोनों डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से निकाला।
प्रभारी एसओ बृजमोहन भट्ट ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है व शवों का पंचनामा भर लिया गया है। रानीखेत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप