उत्तराखंड : यहां मातम में बदली शादी की खुशियां, फेरे के दौरान दूल्हे को आया हार्ट अटैक से हुई मौत
रानीखेत। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित शिव मंदिर में शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजनों में कोहराम मच गया है।
जकनकारी के अनुसार हल्द्वानी के समीर उपाध्याय का विवाह शुक्रवार को श्रीधरगंज मोहल्ला, रानीखेत निवासी युवती से हो रहा था, खुशी के माहौल के बीच विवाह की एक-एक कर रस्में पूरी की गयी। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे होने के बाद घराती और बाराती खुशी में झूम रहे थे, लेकिन इसी बीच अचानक दूल्हा अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में दूल्हे को हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रेफर कर दिया। रास्ते मे दूल्हे ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। इधर इस हादसे के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप