उत्तराखंड: यहां श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में, सात लोग घायल, चार की हालत गंभीर
अल्मोड़ा। नए साल के पहले दिन बाबा का आशीर्वाद लेने जागेश्वर जा रहा बरेली का श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब पांच बजे डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा बाडेछीना क्षेत्र में एक वाहन (यूपी 16 ईके 2368) खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ निरीक्षक राजेशजोशी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। अर्टिगा कार बरेली से जागेश्वर जा रहा थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर 65 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में 07 लोग सवार थे जिसमें से 02 व्यक्ति स्वयं रोड हैड तक आ गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार अन्य व्यक्तियों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया। तीन व्यक्तियों को हल्की छोटे आयी थी तथा 04 व्यक्ति गंभीर घायल थे। चारों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्तियों में अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी बरेली, सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा, दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी नोएडा, प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा, अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बरेली, आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी बरेली, सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप