उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरी कार, कार के उड़े परखच्चे,…. चालक की मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां फलसीमा क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार चालक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा अल्मोड़ा के फलसीमा क्षेत्र में सिकुड़ा बैंड के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार को एक आल्टो कार संख्या यूके 1 सी 4290 अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर, एसएसबी की टीम के साथ सयुक्त रेस्क्यू कार्य कर बड़ी मशक्कत से घायल को बाहर निकाला। जिसके बाद दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग के रूप में हुई है। वह प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना के कारणों में जुटी हुई है। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप