उत्तराखंड : यहां दुग्ध संघ प्रबंध कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप, किया निलंबित, अब सीडीओ संभालेंगे कार्यभार
अल्मोड़ा। दुग्ध विकास विभाग ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ की प्रबंधक कमेटी को वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया है, जिसके बाद मामले के जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। नई कार्यकारिणी चुने जाने तक मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के पास दुग्ध संघ का चार्ज रहेगा।
दुग्ध विकास विभाग के निदेशक संजय खेतवाल ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट सहित 15 सदस्यीय प्रबंध कमेटी को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे गए हैं। प्रबंध कमेटी ने बिना अधिकार के बगैर रजिस्ट्रार की अनुमति के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया। इसके अलावा अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के मामले भी सामने आए हैं। पूरे मामले की जांच दुग्ध संघ उधमसिंह नगर के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। उनके अलावा जांच कमेटी में यूसीडीएफ के निदेशक व पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक शामिल है।
इधर प्रबंध कमेटी के प्रतिनिधियों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है, उनका कहना है कि प्रबंध कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लग रहे हैं। लेकिन वित्तीय अधिकार प्रधान प्रबंधक के पास सुरक्षित रहते है। उनका कार्य तो केवल बोर्ड में प्रस्ताव को पास करना होता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप