उत्तराखंड: सेना भर्ती में असफल होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां रहने वाले एक युवक ने आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में लगातार चौथी बार असफल होने के बाद फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिजनों को उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, निर्मल पांडे (21) पुत्र देवी दत्त पांडे, निवासी मैलकांडे, धौलादेवी अल्मोड़ा अपने पिता के साथ यहां एडम्स स्थित एक किराये के मकान में रहता था। उसके पिता मालरोड स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं। रोज की तरह गुरुवार को भी पिता देवीदत्त अपने काम पर चले गए। शाम को जब वह वापस लौटे तो कमरे में बेटे को फंदे से लटके देखा। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि उनका बेटा निर्मल लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह चार बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक पहुंचा। इस बार भी उसने सेना भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसका नाम नहीं था। इस बार भी सेना में भर्ती नहीं होने से वह काफी व्यथित था। इधर, कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल