बागेश्वर उप चुनावः भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कराया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे मौजूद
बागेश्वर। बागेश्वर उप चुनाव को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी।
भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कहा कि उनका मकसद पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के विकास के कामों को आगे बढ़ाना है। कहा कि आज विपक्षी दल कांग्रेस के पास चुनाव लड़ाने को प्रत्याशी नहीं हैं उन्हें प्रत्याशी भी आयात करना पड़ा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज