उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कल इस जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 05.08.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06.08.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने /कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 06.08.2026 (बृहस्पतिवार) को जनपद अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त् शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 06.08.2026 (बृहस्पतिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर तद्नुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां; नदी में छलांग लगाकर दी जान
कल बिंदुखत्ता में सस्ती स्वास्थ्य जांच का मौका! विनायक मेडिकल स्टोर पर ₹605 की जांच सिर्फ ₹199 में होंगे जरूरी टेस्ट
आज का राशिफल (19 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
देहरादून: छात्रा के सवाल पर CM धामी का बड़ा ऐलान, कार्यक्रम के दौरान ही की “टैब” देने की घोषणा