बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: मां के साथ शिवालय गया 7 साल का मासूम सरयू नदी में बहा; तलाश जारी
बागेश्वर। जिले के कपकोट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी मां के साथ शिवालय गया सात वर्षीय मासूम सरयू नदी से पानी भरने के दौरान अचानक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें बच्चे की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ सोमवार को शिवालय गया था। बताया जा रहा है कि नदी से पानी भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू नदी के तेज बहाव में जा गिरा।
बच्चे को नदी में बहता देख मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया और नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे बच्चे तक नहीं पहुंच सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से बच्चे की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया।
परिजनों के अनुसार, राकेश कक्षा दो का छात्र है। उसके पिता नारायण सिंह निजी नौकरी करते हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है और बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है।
हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। रेस्क्यू टीमें सरयू नदी और आसपास के क्षेत्रों में मासूम की तलाश में जुटी हुई हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा,…जंगल में बकरी चरा रहे व्यक्ति पर गिरी आकाशीय बिजली; मौके पर मौत
(बड़ी खबर) उत्तराखंड: भारी बारिश और भूस्खलन के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश
आज का राशिफल (20 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!