उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही: यहां मलबे में दबी कारें, हाईवे बंद,…देखें लाइव वीडियो

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पीपलकोटी के पास बहने वाला मंगरीगाड़ गदेरा देखते ही देखते उफान पर आ गया, जिसके साथ भारी मलबा भी बहकर आया। मलबे की चपेट में आकर चार छोटे वाहन दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर भी मलबा जमा हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बदरीनाथ हाईवे पर करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित

इस दौरान अजय नगर और पीपलकोटी बाजार की पेयजल लाइनें भी मलबे में दब गईं, जिससे इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। घटना सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे की है, जब अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

बारिश के साथ-साथ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी, माणा और नीती घाटियों में बर्फबारी हुई, जबकि गोपेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। मंडल घाटी और दशोली ब्लॉक के गांवों में भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं ग्रामीण इलाकों में नुकसान की स्थिति बन गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और राहत कार्य जारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad