हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
देहरादून से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की एक बस में अचानक तेज धुआं उठाने लगा। यह देख यात्री घबरा गए गनीमत रही कि बस चालक ने तुरन्त बस को सड़क किनारे लगाकर सवारियों को नीचे उतारा।
गुरुवार को दोपहर यात्रियों को लेकर एक रोडवेज बस देहरादून से हल्द्वानी के लिए निकली। बस जैसे ही लच्छीवाला फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची, बस के इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। यह देख चालक ने बस को सड़क किनारे लगाया और सभी सवारियों को नीचे उतारा। बस मेे 25 यात्री सवार थे। अगर चालक समय रहते तत्परता ना दिखता तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।
बस के चालक के मुताबिक इंजन में शॉर्ट सर्किट से बस में धुंआ निकल रहा था। इसके इंजन के पास रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इंजन में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!