देहरादून: दून अस्पताल परिसर में बनी अवैध मजार पर चला बुल्डोजर, प्रशासन की जांच के बाद कार्रवाई
देहरादून, 26 अप्रैल 2025 — राजधानी देहरादून के दून अस्पताल परिसर में बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने देर रात बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हुई। जांच में पुष्टि हुई कि यह मजार सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। खास बात यह रही कि मजार के मलबे से कोई धार्मिक अवशेष नहीं मिला।
ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी देहरादून ने इस मामले में एक जांच समिति का गठन किया। समिति में उप जिलाधिकारी समेत राजस्व विभाग, नगर निगम, अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।
समिति ने मजार की वैधता, भूमि स्वामित्व और निर्माण की अनुमति से जुड़ी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। रिपोर्ट में मजार को अवैध करार देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि इसका निर्माण बिना किसी स्वीकृति के सरकारी भूमि पर किया गया था। इसके बाद मजार के खादिम को नोटिस जारी किया गया और नियमानुसार कार्रवाई की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी संपत्तियों की अवैध कब्जों से रक्षा की जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत