बड़ी खबर! देहरादून में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर; भारी पुलिस बल तैनात
विकासनगर (देहरादून)। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले में 12 नामजद समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपितों के घरों पर पथराव और तोड़फोड़ की, जबकि कुछ सामान को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे, हथौड़े और अन्य धारदार हथियारों के साथ भगवत प्रसाद के घर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और आरोपितों के मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मुहिम पर विधायक की अमर्यादित टिप्पणी से ग्रामीणों में रोष, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया अंदोलन को समर्थन
बिंदुखत्ता: कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, BP-शुगर समेत कई जांचें होंगी मुफ्त